भारत और वेस्टइंडीज के बीच वेस्टइंडीज में चल रही वन-डे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के कारण मैच की एक भी इनिंग्स पूरी नहीं हो पाई। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने बारिश होने तक 39.2 ओवरों में शिखर धवन के 87 और अजिंक्या रहाणे के 62 रनों की बदौलत तीन विकेट खोकर 199 रन बना लिया थे।