श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी और 53 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी बार श्रीलंका में सीरीज जीतने का कारनामा कर लिया है। भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।