फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

135 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका, मैच पर भारत की पकड़ मजबूत

Sun, 13 Aug 2017 11:01 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन रोमांच भरा रहा। अब इतिहास दोहराने से सिर्फ नौ कदम की दूरी पर है टीम इंडिया। फॉलोओन खेलते हुए दूसरे दिन का मैच खत्म होने तक श्रीलंका का 19 रन पर एक विकेट गिर चुका था। दरअसल मैच के दूसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए, जिसमें हार्दिक पांड्या का शानदार शतक शामिल है। 487 रन पर ऑलआउट होने के बाद श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी और फिर जो हुआ वो सबको हैरान कर गया। जैसा विराट कोहली ने सोचा होगा बिलबुल वैसा ही हुआ। श्रीलंका की टीम कुल 135 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद विराट कोहली ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें