कोलकाता में भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले तीसरे वन-डे मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया और कड़ी प्रैक्टिस की। जहां एक ओर भारत टीम कोलकाता वनडे जीतकर इंग्लैंड का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने के मकसद से मैदान में उतरेगी, तो वही इंग्लैंड आखिरी मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करेंगी। दोनों मैच जीतकर सीरीज में पहले ही भारत ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है।