भारत ने वेस्टइंडीज को पांच वन-डे मैच की सीरीज के तीसरे मैच में 93 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत के सूत्रधार रहे मैन ऑफ द मैच महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने 78 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 251 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई।