भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 105 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण मैच देर से शुरु हुआ जिसकी वजह से मैच सिर्फ 43 ओवर का खेला गया। भारत ने निर्धारित 43 ओवर में अंजिक्य रहाणे की शतकीय पारी और विराट कोहली के अर्धशतक से वेस्टइंडीज को 310 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 205 रन ही बना सकी। अजिंक्य रहाणे को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।