पहले टेस्ट मैच में भारत के जबरदस्त आगाज के बाद दूसरा दिन भी भारत के नाम ही रहा। शिखर धवन की शानदार 190 रन की पारी के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बैटिंग की कमान संभाली। पुजारा ने अपनी इस पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिर आए हार्दिक पांड्या और पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया। भारत ने पहली पारी में 600 रन बनाए जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 154 रन बनाए।