गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई को पांच विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ये पहली बार है जब गुजरात ने रणजी चैंपियन बना है। मैच के पांचवें दिन कप्तान पार्थिव पटेल के शतक की बदौलत गुजरात ने मुंबई के 311 रनों के लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से मैच में चिंतन गाजा ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में छह विकेट लिए, वहीं पार्थिव पटेल ने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में 143 रनों की पारी खेली ।