IPL 11 का 32वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर किसी भी हाल में मैच जीतना चाहेगी क्योंकि फिलहाल दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं तो वहीं राजस्थान को भी जीत की दरकार होगी। प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान पांचवें स्थान पर है।