तीसरे क्रम पर भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पचासवें टेस्ट की दहलीज पर हैं। कोलंबो में तीन अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में वह अपना 50वां टेस्ट खेलने उतरेंगे। अब तक खेले गए 49 टेस्ट मैचों में पुजारा ने 52.18 की औसत से 3966 रन बनाए हैं जिसमें 12 शतक शामिल हैं।