कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। मशहूर ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इस सिलसिले में आईपीएल के कमिश्नर राजीव शुक्ला ने अधिकारियों के साथ ग्रीनपार्क का दौरा किया और उम्मीद जताई कि आईपीएल सीजन 10 के मैचों के लिए दर्शक दीर्घा में 5200 अतिरिक्त दर्शकों के बैठने का इंतजाम हो जाएगा।