भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया पार्टनर इवान डोडिग की जोड़ी ऑस्ट्रलियन ओपन में मिक्सड डबल्स वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है। सानिया और इवान ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियन जोड़ी समंथा स्टोसुर और सैम ग्रोथ को 6-4 2-6 10-5 से मात दी। पिछले साल सानिया और इवान की जोड़ी को फाइनल मुकाबले में लिएंडर पेस और मार्जिना हिंगिस की जोड़ी से हार झेलनी पड़ी थी ।