क्रिकेट और फिक्सिंग का नाता बहुत पुराना है। बड़े से बड़े खिलाड़ी से लेकर छोटे खिलाड़ी तक चाहे वो हैंसी क्रोनियां हों, अजय जडेजा या फिर मोहम्मद अजहरुद्दीन हों या पाकिस्तान के सलमान बट्ट, मोहम्द आसिफ, बड़े से बड़े खिलाड़ी का नाम फिक्सिंग से जुड़ा है और इनमें से कई पकड़े भी गए और एक शानदार क्रिकेटिंग करियर का अंत हो गया। आईपीएल भी इससे अछूता नहीं रहा। आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं आईपीएल के उन फिक्सरों से जिनका क्रिकेटिंग करियर फिक्सिंग के जाल में फंसने से खत्म हो गया।