नवरात्र का छटा दिन मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मान्यता है कि अविवाहित कन्याएं अगर मां कात्यायनी की पूजा करती हैं, तो उनके विवाह का योग जल्दी बनता है। जिन कन्याओं के विवाह में विलम्ब हो रहा हो तो उनके लिए कात्यायनी देवी के मंत्र का जप अति लाभदायक होता है।