हमारे देश में बहुत से प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनसे बहुत से लोगों की आस्था जुडी हुई है लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। इनमें भी बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की जाती है। आज हम पाकिस्तान के कुछ प्राचीन मंदिरों की बात कर रहे हैं जहां दूर-दूर से लोग भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं।