अमर उजाला और यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम के अभियान के तहत हम आपको ले चलते हैं नोएडा के सफर पर, जो चाहते हुए भी स्मार्ट सिटी के दर्जे के लिए आवेदन नहीं कर सकता, क्योंकि नगर निगम की जगह एक प्राधिकरण नोएडा की जनसुविधाओं के लिए जिम्मेदार है। कई पुराने आला अधिकारियों का मानना है कि नोएडा में पहले से ही जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उसके लिए स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ के बजट की कोई हैसियत नहीं है।