सीधी, सरल, सच्ची और निर्मल छवि। ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति राजनीति में विरले ही होते हैं और ऐसा ही व्यक्तित्व था लाल बहादुर शास्त्री का। लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने देश को जय जवान, जय किसान का नारा दिया। लाल बहादुर शास्त्री जिन्हें देश गुदड़ी के लाल के नाम से भी जानता है और देश का वो प्रधानमंत्री भी जिसकी मौत एक रहस्य बन गई।