अगर दुनिया के सबसे जांबाज सैन्य रेजिमेंट की बात आए तो गोरखा रेजिमेंट का नाम जरूर लिया जाएगा। भारतीय फौज की शान गोरखा रेजिमेंट की शौर्यगाथा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेज भी इन फौलाद जवानों के सामने नतमस्तक थे। हमारी इस खास पेशकश में देखिए गोरखा रेजिमेंट के बारे में दिलचस्प बातें।