राम विलास पासवान इस समय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे वो पलटी मारेंगे और यूपीए का दामन थाम लेंगे। उस समय कांग्रेस और विपक्ष के कई नेता कह रहे थे कि पासवान मौसम वैज्ञानिक हैं और उन्हें मौसम का आभास हो गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे आखिर क्यों राम विलास पासवान को‘मौसम वैज्ञानिक’ कहा जाता है।