एक बल्लेबाज जिसने 90 के दशक में ही दुनिया को टी-20 का स्वाद चखाया था। जिस बल्लेबाज के सामने कोई गेंदबाज बॉल नहीं डालना चाहता था। उस दौर में इस खिलाड़ी को दुनिया का सबसे बेहतरीन हिटर माना जाता था। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की। लेकिन क्या आपको पता है अपने करियर की शुरूआत में एक मैच में अफरीदी के पास अपना किट नहीं था, तब उन्हें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना बल्ला दिया था। उसी बल्ले से अफरीदी ने इतिहास रच दिया था।