पंजाब में चुनावी पारा चढ़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला और विरोधियों पर जमकर हमला बोला।मोदी ने इस रैली में पंजाब के विकास से लेकर नोटबंदी जैसे हर मुद्दे पर अपने चिर परिचित अंदाज में अपनी बात कही।