ये सभी जानते हैं कि सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, लेकिन सिगरेट पीने वालों की तादाद में कभी कमी नहीं देखी गई है। एक रिसर्च के मुताबिक हर साल दुनिया भर में तकरीबन 1.3 मिलियन टन सिगरेट की उत्पादन होता है, और जिसे पीने के बाद सड़कों पर फेंक दिया जाता है। अगर आप शहर में रहते है तो आपको सड़क के किनारे कहीं ना कहीं सिगरेट का टुकड़ा जरूर देखने को मिल जाएगा। लेकिन आपको पता है कि ये सिगरेट के टुकड़े हमारे काम आ सकते है।