भारत के जांबाज पायलट अभिनंदन वर्तमान ने अपने मिग-21 में बैठकर, उससे कहीं ज्यादा उन्नत और नए एफ-16 की धज्जियां उड़ा दीं। ये अभिनंदन की हिम्मत और हौसले की मिसाल तो है ही, साथ ही ये भी याद दिलाता है कि आखिर क्यों एक समय था जब अमेरिका समेत पूरी पश्चिमी दुनिया मिग के लिए तरस गई थी।