कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस सीएस कर्नन को सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों की संवैधानिक पीठ ने कोर्ट की अवमानना का दोषी मानते हुए 6 महीने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को ये निर्देश दिया है कि वो टीम बनाकर जस्टिस कर्नन को हिरासत में लें और जेल भेजें। लेकिन जस्टिस कर्नन लापता हैं। कैसे एक एआईएडीएमके बूथ एजेंट, जस्टिस कर्नन बने जानने के लिए देखिए अमर उजाला टीवी की ये रिपोर्ट।