02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है। शास्त्री जी ने नारा दिया था जय जवान, जय किसान। लेकिन, मंगलवार को किसानों के सामने लाठी लेकर पुलिस के जवान खड़े थे। किसान क्रांति यात्रा को न सिर्फ रोका गया बल्कि किसानों पर बल प्रयोग भी किया गया। इन तस्वीरों को देखकर बीते वक्त के किसान आंदोलन की यादें ताजा हो गईं। इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताते हैं भारत के बड़े किसान आंदोलनों के बारे में।