अगर ऑप कॉफी के बेहद शॉकीन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब दुनिया की सबसे बेहतरीन कॉफी का उत्पादन भारत में शुरू हो गया है। लेकिन जनाब इतना खुश भी ना हो जाइए क्योंकि सबसे अच्छी के साथ साथ ये कॉफी दुनिया की सबसे महंगी कॉफी भी होगी और हां इस कॉफी की खास बात ये है कि ये बिल्ली की पॉटी से बनती है।