साल 2016 के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी में छह महीने से जारी महासंग्राम का भी अंत हो गया। 15 अगस्त से चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच शुरू हुई तूतू-मैंमैं और खींचतान में पार्टी ने कई उठापटक देखीं। पार्टी के साथा ही यूपी पर राज कर रहा मुलायम परिवार कई बार बिखरता दिखाई दिया। यहां तक कि 30 दिसंबर को तो मुलायम ने अपने ही बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश को पार्टी से बाहर निकाल दिया, लेकिन अखिलेश ने अपनी ताकत दिखा दी तो मुलायम भी झुक गए और 17 घंटे के भीतर अखिलेश को पार्टी में वापस ले लिया। अमर उजाला टीवी पर देखिए समाजवादी पार्टी के महासंग्राम की तारीखवार पूरी कहानी।