बॉलीवुड का वो बेताज बादशाह जिसने बिना किसी गॉड फादर के फिल्मी दुनिया में कामयाबी की वो सीढ़ी चढ़ी, जिसका लोग ख्वाब देखते हैं। 15 साल की उम्र में माता-पिता का साया उठ जाने के बावजूद वो टूटा नहीं और अपने ख्वाबों को उड़ान दी और बन गया बादशाह खान। बॉलीवुड का यहीं किंग खान शाहरुख खान 2 नवंबर को 51 साल के हो गए हैं। किंग खान के बर्थडे स्पेशल में आपको दिखाते हैं कैसे शाहरुख खान बने लाखों लोगों की इंस्पिरेशन।