मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अमर उजाला संवाद में खुलकर बोले। रिश्तों पर, पारिवारिक कलह पर, पार्टी में अपनी बात न सुने जाने पर भी वह खुलकर बोले। अखिलेश ने कहा, अब हमारा निशाना अर्जुन की तरह मछली की आंख पर है। समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापस लाना ही हमारा लक्ष्य है।