नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने और पांचवें डिजीधन सम्मेलन का दिन एक ही रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि लोग अब तक यही सुनते रहे कि इस घोटाले में इतना रुपया चला गया, उस घोटाले में उतना धन चला गया। पहली बार लोगों ने सुना कि रुपया वापस आया। उन्होने कहा कि अब लोगों का अंगूठा ही बैंक है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के चुहिया वाले बयान पर भी चुटकी ली। देखिए मोदी के भाषण के 10 खास लम्हे।