हिंदी फिल्मों के गानों के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी सदी के श्रेष्ठतम गायकों में से एक हैं। 24 दिसंबर 1924 को अमृतसर जिले के कोटला सुल्तान सिंह में जन्मे रफी साहब को कभी किसी ने गुस्से में नहीं देखा। उनके गाये वैसे तो हजारों नायाब गाने हैं लेकिन उनमें से कुछ को हम संजो लाए हैं अमर उजाला टीवी की इस खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट में।