मेहरबान कदरदान, दिल थाम लीजिए, पेटी बांध लीजिए और डिसीप्लिन में देखिए अमर उजाला टीवी का IPL 10 पर सबसे बड़ा शो, गूगली गुरू यानी, गेल के छक्के की लंबाई से लेकर मलिंगा के स्लिंग यार्कर तक और कोहली के गुस्सा से धोनी की काल्मनेस तक हर गेम का प्री मैच डिस्कशन। कोलकाता और गुजरात लायंस के बीच हुए तीसरे मैच में लिन और गंभीर के दम पर कोलकाता ने गुजरात लायंस को इस कदर धोया कि मैच पूरे 10 विकेट से जीत लिया। कप्तान गौतम गंभीर 76 रन पर नाबाद और क्रिस लिन 93 रन बनाकर नाबाद रहे।