फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध, गाड़ियां व लोग फंसे, पांगी का लाहौल और कुल्लू-मनाली से संपर्क कटा

Mon, 09 May 2022 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग पर रोहली के पास पहाड़ी दरक गई जिससे पांगी क्षेत्र का संपर्क लाहौल और कुल्लू-मनाली से कट गया है। घटना सोमवार सुबह की है जब रोहली के पास पहाड़ी का एक हिस्सा चट्टानों के साथ गिर गया। जिससे यातायात वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मार्ग के बंद होने से दोनों तरफ वाहनों व लोगों के फंसने की सूचना है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें