हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-जोत मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। टांडा से लौटते हुए भटालवा के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। हादसे का शिकार हुए लोग पल्यूर के हैं।