फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हेरिटेज रेलट्रैक पर विस्ताडोम ट्रेन का रोमांचक सफर फिर शुरू, देखें वीडियो

Wed, 16 Dec 2020 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

Winter Tourist Season के दौरान kalka shimla heritage railway track पर एक साल बाद Vistadome Train का रोमांचक सफर फिर शुरू हो गया है। सैलानी कांच की छत वाली Vistadome Train से बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा ले सकेंगे। Railway ने Christmas और New Year से पहले Shimla को Vistadome Train (पारदर्शी छत वाली ट्रेन) का तोहफा दिया है। kalka  से Vistadome Train बुधवार को Shimla पहुंची। Vistadome Express Special Train कालका से सुबह 7 बजे रवाना हुई और 12 बजे Shimla Railway Station पहुंची। यहां रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन से शिमला पहुंचे सैलानियों का प्लेटफार्म नंबर दो पर स्वागत किया। ट्रेन का एक ओर का किराया प्रति सीट 800 रुपये है। शिमला से ट्रेन 3:50 बजे कालका के लिए रवाना हुई। यह 9:15 पर कालका पहुंची। ट्रेन में 6 फर्स्ट क्लास एसी पारदर्शी कोच और एक फर्स्ट क्लास सिटिंग कम लगेज कोच है। कालका से शिमला तक 96 किलोमीटर सफर तय करने में ट्रेन ने करीब पांच घंटे का समय लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें