फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: 15 जुलाई को नहीं होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जानिए प्रतिभा सिंह ने क्या कहा

शिमला के रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को नहीं होगा। मंडी जिले में आई आपदा के चलते अनावरण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले 23 जून को अनावरण प्रस्तावित था, फिर 15 जुलाई को तय किया गया था लेकिन जिस तरह से आपदा की स्थिति पैदा हुई है उसके चलते इसे स्थगित किया गया गया। आगे जब भी संभव होगा, प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें, राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें