शिमला के ऐतिहासिक कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर सोमवार को डीएचएमयू कोच का ट्रायल हुआ। यह ट्रायल बड़ोग से शिमला रेलवे स्टेशन तक हुआ। तीन बोगियों के साथ यह ट्रेन सेट बड़ोग से 3:26 पर शिमला के लिए रवाना हुआ। वहीं 6:20 पर शिमला स्टेशन पर पहुंचा। इस दौरान ट्रेन सेट की सुरक्षा, उतरने-चढ़ने की व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण और स्पीड की जांच की गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त की टीम 15 दिनों में रेलवे बोर्ड को ट्रायल की रिपोर्ट सौंपेगी।