फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को लगाई वैक्सीन

रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स, इन्नरव्हील क्लासिक नाहन ने गुरुवार को छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाई। राजकीय उच्च पाठशाला नाहन में प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास रत्न के नेतृत्व में यह टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की 9 से 14 साल की आयु वर्ग छात्राओं को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास रत्न ने बताया कि करीब 530 छात्राओं यह वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण कार्य के दौरान छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। चिकित्सा विभाग की गाइडलाइन को भी पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के अलावा अन्य चार तरह के कैंसर से भी छात्राओं का बचाव करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें