फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्केटिंग के शौकीनों का इंतजार खत्म, ट्रायल सफल, कल से शुरू होगा सीजन का पहला सत्र

Sun, 17 Dec 2023 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग में स्केटिंग के शौकीनों का इंतजार खत्म हो गया है। रिंक में रविवार को बर्फ जमने पर किया गया ट्रायल सफल रहा। शिमला आइस स्केटिंग रिंक में रविवार को सुबह साढ़े नौ से दस बजे तक आइस स्केटिंग क्लब के पदाधिकारियों ने ट्रायल किया। इसमें सचिव मनप्रीत सेंबी, स्केटिंग कोच पंकज प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पहली बार रिंक के जमे हिस्से पर स्केट्स के साथ स्केटिंग ट्रायल किया। क्लब पदाधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो रिंक में सीजन के नियमित सत्र सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे। बीते वर्ष 14 दिसंबर को स्केटिंग शुरू की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें