फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Weather: शिमला में मंगलवार को झमाझम बारिश, तापमान गिरा; लोगों को उमस से राहत

Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Jul 2026 12:23 PM IST

राजधानी शिमला में मंगलवार को रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जबकि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें