राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को 103 से आकाशवाणी जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने के कारण मार्ग लगभग अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने के बावजूद स्थानीय लोग और राहगीर गिरे हुए पेड़ की टहनियों के बीच से होकर गुजरते नजर आए। इससे किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटाकर मार्ग बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बारिश के मौसम में शिमला में पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन पहले ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील कर चुका है।