फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Rain: वीरवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; लोगों को उमस से मिली राहत

Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Jul 2026 10:02 AM IST

राजधानी शिमला में वीरवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान शहर की ऊंची पहाड़ियां बादलों से ढकी रहीं और रिज, माल रोड तथा आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। कई स्थानों पर लोगों ने छातों और रेनकोट का सहारा लेकर अपने दैनिक कार्य निपटाए। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और कुछ स्थानों पर यातायात भी धीमा रहा। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें