राजधानी शिमला में वीरवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से शहर का तापमान नीचे आ गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का एहसास कराया।