फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 25वें शैक्षणिक वर्ष पर कार्यक्रम शुरू

वाकनाघाट स्थित जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 25वें शैक्षणिक वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों और नवाचार से जुड़े प्रयासों को साझा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पहले निजी विश्वविद्यालय के रूप में संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ शोध और नवाचार को भी लगातार बढ़ावा दिया है। बीते वर्षों में विभिन्न विषयों में किए गए शोध कार्यों और तकनीकी विकास ने संस्थान को नई पहचान दिलाई है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में नई शिक्षण पद्धतियों और आधुनिक संसाधनों को शामिल किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और व्यावहारिक ज्ञान मिल सके। इसके साथ ही विद्यार्थियों के समग्र विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आयोजन के उपरांत प्रतिभागियों के लिए विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण और भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें