फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी पॉलिसी की मांग को लेकर शिमला में गरजे मल्टी टास्क वर्कर्स, चौड़ा मैदान में किया प्रदर्शन

Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 02:03 PM IST

स्थायी पॉलिसी की मांग को लेकर मल्टी टास्क वर्कर्स ने शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्थायी नीति बनाने और उनकी सेवाओं को नियमित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मल्टी टास्क वर्कर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि वे लंबे समय से विभागीय कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नीति का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में उन्हें नौकरी की सुरक्षा और भविष्य को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए स्पष्ट और स्थायी नीति बनाई जाए, ताकि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। चौड़ा मैदान में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। मल्टी टास्क वर्कर्स ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द बातचीत की जाए और स्थायी पॉलिसी को लेकर ठोस फैसला लिया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें