फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के अस्पतालों में दूसरे दिन भी क्रस्ना लैब की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

राजधानी शिमला के अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते अस्पतालों में जांच करवाने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लैब में केवल आपातस्थिति में आने वाले मरीजों के ही टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि अन्य मरीजों के सैंपल की जांच नहीं हो रही है। हड़ताल के कारण सामान्य मरीजों को जांच करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मंगलवार को क्रस्ना लैब का पंजीकरण काउंटर भी खाली रहा। नियमित जांच सेवाएं प्रभावित होने से अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल क्रस्ना लैब में केवल आपातकालीन मामलों में ही जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें