बाल रंगमंच महोत्सव के तहत गेयटी थिएटर में शुक्रवार को दास्तान ए बचपन का आयोजन किया गया। इस दौरान दीक्षा ने जिन की दास्तान सुनाई। इस अवसर पर सभागार में स्कूली बच्चों सहित उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। बाल रंगमंच महोत्सव के दूसरे दिन चार नाटकों का मंचन किया गया। शाम तक इस तीन दिवसीय महोत्सव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।