फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2026: शिमला के शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 01:54 PM IST

सावन माह के पहले सोमवार पर राजधानी शिमला के शिव मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मिडल बाजार स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। दोपहर 12 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर के बाहर तक लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें