फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला से अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट शुरू, सांसद सुरेश कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

Krishan Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 06:19 PM IST

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला हवाई अड्डे से (शिमला से अमृतसर) नियमित रूप से चलने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है, इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश और शिमला को बड़ा लाभ होगा। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय उड्डयन मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह शिमला हवाई अड्डे की लंबित मांग थी जो कि अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे का विस्तारीकरण भी किया जाएगा। जिससे इसमें सुविधा बढ़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें