हिमाचल प्रदेश के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने और प्रवासियों की जांच की मांग को लेकर शिमला ग्रामीण विधानसभा के सुन्नी में आज हिंदू संगठनों के लाेग प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजार में प्रदर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। बाहरी लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। हिंदू संगठनों के लोग बाजार में रैली निकालकर आगे बढ़े।